गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सुहवल थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने विभिन्न धाराओं में दर्ज मुकदमे से संबंधित एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार थाना सुहवल पर दर्ज मुकदमा संख्या 47/26, धारा 109(1), 61(2), 115(2), 352 एवं 351(2) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त दुर्गा सिंह उर्फ गांधी पुत्र अजीत कुमार सिंह निवासी ताड़ीघाट थाना सुहवल, जनपद गाजीपुर को रविवार को गिरफ्तार किया गया। बताया गया कि थानाध्यक्ष सुहवल अपनी टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित अभियुक्त सोनवल-ताड़ीघाट रेलवे स्टेशन के पास ग्राम अंधियारा क्षेत्र में मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।गिरफ्तार अभियुक्त की उम्र करीब 29 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में थाना सुहवल पुलिस टीम की प्रमुख भूमिका रही।