Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जगदीशपुर तिराहे से तमंचे संग दबोचा गया युवक, पुलिस कार्रवाई से मचा हड़कंप

ब्यूरो 11-05-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
6c8187b3-7d5f-41e6-b05f-ec2003bec610

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सैदपुर थाना पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार रविवार को उपनिरीक्षक रविन्द्र कुमार अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त एवं चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध युवक जगदीशपुर तिराहा के पास मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक 12 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। गिरफ्तार युवक की पहचान परमानन्द सिंह पुत्र स्व. हरिद्वार सिंह निवासी ग्राम कैथवलियां थाना सैदपुर, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। उसकी उम्र करीब 30 वर्ष बताई गई है।बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर थाना सैदपुर में मुकदमा संख्या 150/26, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Next: नशे में स्टेयरिंग थामने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 39 चालक चढ़े कार्रवाई की भेंट

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.