Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

यदुपति नर्सिंग कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय नर्सेस डे पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

ब्यूरो 12-05-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
4e4e7b35-021f-43e5-af8f-9c1b289f114d

गाजीपुर। यदुपति नर्सिंग कॉलेज एंड हॉस्पिटल में अंतरराष्ट्रीय नर्सेस डे के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नर्सिंग पेशे के महत्व, सेवा भावना और मानवता के प्रति समर्पण को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा शपथ ग्रहण समारोह प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर पर कॉलेज के डायरेक्टर रणविजय सिंह एवं विनय कुमार सिंह ने नर्सिंग छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि नर्स समाज की रीढ़ होती हैं, जो हर परिस्थिति में मरीजों की सेवा के लिए तत्पर रहती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और सेवा भाव के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में शिक्षिकाओं सोनम कुशवाहा एवं दीपा विश्वकर्मा सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे। सभी ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान निखिल, अंशु, संदीप, विजेंद्र, रामगुप्ता, प्रदीप, संध्या, निशु और निश्ता सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम के अंत में केक काटकर नर्सेस डे मनाया गया तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। अंत में कॉलेज परिवार की ओर से सभी अतिथियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: निर्माण कार्यों में लापरवाही पर डीएम सख्त, अधूरे प्रोजेक्ट समय से पूरा करने के निर्देश
Next: बाढ़ व कटान रोधी परियोजनाओं का डीएम ने किया निरीक्षण, 30 जून तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.