Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का सीबीएसई 12वीं परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

ब्यूरो 13-05-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
a604f5c1-0f61-43f3-bd64-cda440b8a3bf_B3C456FF-97CB-49D8-8647-1B4F861A2748

जमानियां। एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई कक्षा 12वीं परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यार्थियों की सफलता से विद्यालय परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

विद्यालय द्वारा जारी परीक्षा परिणाम के अनुसार विज्ञान (जीव विज्ञान) वर्ग के छात्र दुर्गेश कुमार मौर्या ने 91.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। वाणिज्य वर्ग की छात्रा रिजा फातिमा ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जबकि गणित वर्ग की छात्रा अदिति चौबे ने 90 प्रतिशत अंक अर्जित किए। इसके अलावा वाणिज्य वर्ग की रेशम गुप्ता ने 86.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंधक सुभाष चंद्र कुशवाहा ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। विद्यालय प्रशासन ने कहा कि भविष्य में भी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं परीक्षा में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
Next: सेंट्रल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं परीक्षा में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.