जमानियां। एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई कक्षा 12वीं की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यार्थियों की सफलता से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।
परीक्षा परिणाम में मेधावी छात्रा सुकन्या कुमारी ने 85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। अंकित कुमार यादव ने 82 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा तथा सौरभ कुमार ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया। विद्यालय प्रबंधन ने सफल विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय के निर्देशक रणविजय सिंह, सचिव मनीष तिवारी और प्रधानाचार्य नदीम खान ने संयुक्त रूप से छात्र-छात्राओं को बधाई दी। विद्यालय प्रशासन ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। साथ ही सभी विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी समर्पण और लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।