जमानियां। सेंट्रल पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई कक्षा 12वीं परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल रहा।

विद्यालय के परीक्षा परिणाम के अनुसार अंशिका यादव ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। वहीं कनक जायसवाल और वैष्णवी सिंह ने समान रूप से 92 प्रतिशत अंक अर्जित कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके अलावा प्रगति पांडेय ने 91 प्रतिशत तथा योगेश त्रिपाठी ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। इस अवसर पर विद्यालय परिवार एवं प्रबंधक रेशु जालान ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।