जमानियां। सनशाइन पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 12वीं परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा तथा 11 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की। घोषित परीक्षा परिणाम के अनुसार विज्ञान वर्ग में हर्षित कुमार सिंह ने 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में पहला स्थान हासिल किया। अर्शलान हुसैन ने 94.4 प्रतिशत, त्रियंबक नाथ ने 93.4 प्रतिशत, आयुषी यादव ने 92.6 प्रतिशत तथा रागिनी ने 91.2 प्रतिशत अंक अर्जित किए।

विज्ञान वर्ग में ही अभिनव वर्मा, अर्चिता मौर्या, खुशी सिंह और रिद्धि राय ने समान रूप से 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।वहीं वाणिज्य वर्ग में श्रेया कुमारी ने 93.8 प्रतिशत तथा मोहिनी कुमारी ने 90.20 प्रतिशत अंक हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय के शानदार परिणाम से परिसर में खुशी का माहौल रहा। छात्र-छात्राओं की सफलता पर विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर संस्थापक चेयरमैन सर्वानंद सिंह, अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, मैनेजिंग डायरेक्टर अमित कुमार सिंह, डायरेक्टर पूजा सिंह तथा प्रधानाचार्य शैलेन्द्र कुमार सिंह ने सफल विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।