Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बिहार ले जाए जा रहे 8 गोवंश बरामद, पिकअप वाहन जब्त

ब्यूरो 14-05-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
2ac08826-e535-45c9-ba26-c6d040d0e551

जमानियां। पशु तस्करों और वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गुरुवार को कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से बिहार ले जाए जा रहे 08 गोवंशों को बरामद कर तस्करी में प्रयुक्त बोलेरो पिकअप वाहन को कब्जे में ले लिया। हालांकि वाहन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उपनिरीक्षक अश्वनी प्रताप सिंह अपनी टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग तथा रात्रि गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पाण्डेयपुर मोड़ की ओर से एक बोलेरो पिकअप वाहन में गोवंशों को क्रूरतापूर्वक लादकर बिहार ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने भैदपुर नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर सुबह करीब 5:15 बजे संदिग्ध वाहन को रोक लिया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें बेरहमी से बांधकर रखे गए 02 गाय, 02 बछड़ा, 03 बछिया और 01 बैल सहित कुल 08 गोवंश बरामद हुए। पुलिस के पहुंचते ही चालक मौके से फरार हो गया। जांच में वाहन स्वामी की पहचान अभिषेक कुमार यादव निवासी पठानपुर फतेहउल्लाहपुर, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया कि अज्ञात चालक और वाहन स्वामी के विरुद्ध गोवध निवारण अधिनियम एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अश्वनी प्रताप सिंह के साथ गोवर्धन यादव, रमाशंकर, राजकुमार निषाद, बृजेश कुमार और अंकित कुमार शामिल रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मिशन शक्ति अभियान के तहत गाजीपुर पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, एंटी रोमियो टीम रही सक्रिय
Next: शराब तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में बीयर व अंग्रेजी शराब बरामद

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.