गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सैदपुर पुलिस ने 25 हजार रुपये के पुरस्कार घोषित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी को उसके गांव महमूदपुर हथिनी से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक सैदपुर मय टीम द्वारा थाना सैदपुर में दर्ज मु0अ0सं0 136/2025 धारा 191(1), 115(2), 352, 140(2) एवं 308(5) बीएनएस से संबंधित वांछित एवं इनामिया अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में पुलिस टीम ने दबिश देकर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान कन्हैया लाल यादव उर्फ कान्हा पुत्र रामआधार उर्फ आधार निवासी ग्राम महमूदपुर हथिनी थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर, उम्र लगभग 26 वर्ष के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध विभिन्न थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ थाना सैदपुर में हत्या के प्रयास, मारपीट एवं अन्य धाराओं में कई मुकदमे पंजीकृत हैं। आरोपी पर पुलिस द्वारा 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना सैदपुर एवं पुलिस टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे।