गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खानपुर पुलिस ने अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को रामपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार शुक्रवार को उपनिरीक्षक सुधीर कुमार राय मय हमराह क्षेत्र में गश्त एवं चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक अवैध हथियार के साथ मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रामपुर क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान आकाश यादव पुत्र बिरजू यादव निवासी ग्राम अमेहता थाना खानपुर जनपद गाजीपुर, उम्र करीब 26 वर्ष के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अदद देशी तमंचा .315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुधीर कुमार राय एवं थाना खानपुर पुलिस के अन्य कर्मी शामिल रहे।