गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कासिमाबाद पुलिस ने अवैध देशी कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पांच लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है।
पुलिस के अनुसार शुक्रवार को उपनिरीक्षक सुरेश कुमार मय हमराह क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम अवराकोल के पास एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विशाल कुमार पुत्र फुलेंदर राम निवासी सिधागर थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से पांच लीटर अवैध देशी कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना कासिमाबाद में मु0अ0सं0 178/2026 के तहत धारा 60 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुरेश कुमार एवं थाना कासिमाबाद पुलिस के अन्य कर्मी शामिल रहे।