गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कासिमाबाद पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी रिवॉल्वर .38 बोर बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार 15 मई 2026 को उपनिरीक्षक पुष्पेश चन्द्र दुबे मय हमराह क्षेत्र में चेकिंग एवं गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक अवैध हथियार के साथ रामगढ़ जाने वाले मार्ग पर मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम रामगढ़ मार्ग पर घेराबंदी कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मुकेश साहनी पुत्र मुन्नर साहनी निवासी ग्राम अवराकोल थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अदद अवैध देशी रिवॉल्वर .38 बोर बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर थाना कासिमाबाद में मु0अ0सं0 177/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है। गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक पुष्पेश चन्द्र दुबे, चौकी प्रभारी बहादुरगंज एवं थाना कासिमाबाद पुलिस के अन्य कर्मी शामिल रहे।