गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कासिमाबाद पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी को उसके गांव देवली से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार 16 मई 2026 को उपनिरीक्षक मोहम्मद अतहर मय हमराह क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि थाना कासिमाबाद में दर्ज मु0अ0सं0 454/2025 धारा 69, 85, 351(3) बीएनएस एवं 3/4 डीपी एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त गांव में मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राहुल साहनी पुत्र महेश निवासी ग्राम देवली थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर, उम्र करीब 24 वर्ष के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना कासिमाबाद में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज है। आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मोहम्मद अतहर एवं थाना कासिमाबाद पुलिस के अन्य कर्मी शामिल रहे।