Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

संभावित बाढ़ व कटान को लेकर डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण, गुणवत्ता पूर्ण कार्य के दिए निर्देश

ब्यूरो 18-05-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
f7e4d01d-b2ee-4d3b-8496-735c1728e233

गाजीपुर। जनपद में संभावित बाढ़ एवं कटान को देखते हुए संचालित निर्माणाधीन परियोजनाओं का सोमवार को जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तहसील सदर क्षेत्र के कुर्था तथा तहसील सैदपुर अंतर्गत बूढ़ेनाथ महादेव मंदिर के पास चल रहे कटान रोधी कार्यों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, समयबद्धता और मानकों के अनुरूप हो रहे कार्यों का गहन अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरे किए जाएं। साथ ही चेतावनी दी कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने निर्माण स्थल पर प्रयुक्त सामग्री की गुणवत्ता की भी जांच की और कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है, इसलिए सभी निर्माण कार्य समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराए जाएं। उन्होंने अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करने तथा कार्य प्रगति की रिपोर्ट समय-समय पर प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर रवीश गुप्ता, उपजिलाधिकारी सैदपुर ज्योति चौरसियां, अधिशासी अभियंता देवकली पंप कैनाल राजेंद्र प्रसाद सहित कार्यदायी संस्था के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पैमाइश के दौरान खूनी संघर्ष, गड़ासे के हमले में दो युवक गंभीर घायल
Next: वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार, कासिमाबाद पुलिस की कार्रवाई

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन की सफाई को लेकर मारपीट, पांच नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 19-07-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में पिता-पुत्र से मारपीट, एक पर मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 19-07-2026
CSF-Logo-500x280

पानी निकासी के विवाद में सात पर मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 19-07-2026
3c7964b8-8cea-4cd0-a62c-6b0e606c09f3

दुष्कर्म के फर्जी मुकदमे की धमकी देकर धन उगाही के आरोप में मां-बेटी गिरफ्तार

ब्यूरो 19-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.