गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कासिमाबाद पुलिस ने मुकदमा संख्या 89/26 से संबंधित दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को उनके गांव महुआरी से गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक सुरेश कुमार अपनी टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान थाना कासिमाबाद पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 89/26 धारा 64(1), 115(2), 352, 351(3) बीएनएस एवं 3/4 डीपी एक्ट में वांछित अभियुक्त अवनीश कुमार सिंह पुत्र उपेन्द्रनाथ सिंह तथा उपेन्द्रनाथ सिंह पुत्र कृष्णानन्द सिंह निवासी ग्राम महुआरी थाना कासिमाबाद को उनके घर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक सुरेश कुमार एवं थाना कासिमाबाद पुलिस टीम शामिल रही।