Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

साढ़े चार माह में गाजीपुर पुलिस ने 1323 परिवारों को टूटने से बचाया

ब्यूरो 18-05-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
e2cb4b6e-40c8-4d63-b6fc-2b87a387b473

गाजीपुर। महिला सुरक्षा, स्वाभिमान और स्वावलंबन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए गाजीपुर पुलिस ने पारिवारिक विवादों के निस्तारण में उल्लेखनीय कार्य किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में 1 जनवरी 2026 से 15 मई 2026 तक की अवधि में पति-पत्नी के बीच उत्पन्न मतभेदों के कुल 1323 मामलों का सुलह-समझौते के माध्यम से निस्तारण कर परिवारों को बिखरने से बचाया गया।

पुलिस विभाग से जारी जानकारी के अनुसार, जनपद मुख्यालय स्थित परिवार परामर्श केंद्र पर घरेलू हिंसा एवं पति-पत्नी विवाद से जुड़े कुल 274 प्रकरण पहुंचे, जिनमें से 108 मामलों का काउंसलरों की मदद से सफल समाधान कर दंपतियों का पुनर्मिलन कराया गया। इसके अलावा, विभिन्न थानों पर संचालित मिशन शक्ति केंद्रों के माध्यम से भी स्थानीय काउंसलरों के सहयोग से 2218 शिकायतों में से 1215 मामलों का निस्तारण कराया गया। पुलिस की इस पहल से कई परिवारों में आपसी रिश्ते फिर से मजबूत हुए हैं। पुलिस की इस कार्यशैली की प्रभावित परिवारों एवं क्षेत्रीय लोगों ने सराहना करते हुए गाजीपुर पुलिस को धन्यवाद दिया है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार, कासिमाबाद पुलिस की कार्रवाई
Next: दहेज प्रताड़ना का आरोप: इंसाफ की मांग को लेकर धरने पर बैठी विवाहिता

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज प्रताड़ना का आरोप: इंसाफ की मांग को लेकर धरने पर बैठी विवाहिता

ब्यूरो 18-05-2026
e2cb4b6e-40c8-4d63-b6fc-2b87a387b473

साढ़े चार माह में गाजीपुर पुलिस ने 1323 परिवारों को टूटने से बचाया

ब्यूरो 18-05-2026
63477a3b-2fc7-47d6-9d81-eccd3e013afe

वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार, कासिमाबाद पुलिस की कार्रवाई

ब्यूरो 18-05-2026
f7e4d01d-b2ee-4d3b-8496-735c1728e233

संभावित बाढ़ व कटान को लेकर डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण, गुणवत्ता पूर्ण कार्य के दिए निर्देश

ब्यूरो 18-05-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.