Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

दहेज प्रताड़ना का आरोप: इंसाफ की मांग को लेकर धरने पर बैठी विवाहिता

ब्यूरो 18-05-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

जमानिया। नगर पालिका परिषद क्षेत्र के मोहल्ला काजी टोला में दहेज प्रताड़ना और धोखे से निकाह करने का आरोप लगाते हुए एक विवाहिता अपने ससुराल के बाहर धरने पर बैठ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस महिला और ससुराल पक्ष के एक सदस्य को कोतवाली ले गई, जहां मामले की जांच की जा रही है।

पीड़िता रानी, निवासी आजमगढ़, ने बताया कि एक वर्ष पूर्व उसका निकाह काजी टोला निवासी शहजाद अहमद इदरीसी के साथ रीति-रिवाज के अनुसार हुआ था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष द्वारा कम दहेज को लेकर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। मांग पूरी न होने पर उसे घर से निकाल दिया गया। रानी का आरोप है कि उसके पति शहजाद पहले से शादीशुदा हैं और पहली पत्नी को बिना कानूनी तलाक दिए उनसे निकाह किया गया। पीड़िता का कहना है कि यह बात उससे छिपाई गई थी। रविवार को इंसाफ की मांग को लेकर वह ससुराल पहुंची और दरवाजे पर बैठ गई, लेकिन ससुराल पक्ष ने घर का दरवाजा बंद कर लिया। देर शाम महिला ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को कोतवाली ले गई। प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: साढ़े चार माह में गाजीपुर पुलिस ने 1323 परिवारों को टूटने से बचाया

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज प्रताड़ना का आरोप: इंसाफ की मांग को लेकर धरने पर बैठी विवाहिता

ब्यूरो 18-05-2026
e2cb4b6e-40c8-4d63-b6fc-2b87a387b473

साढ़े चार माह में गाजीपुर पुलिस ने 1323 परिवारों को टूटने से बचाया

ब्यूरो 18-05-2026
63477a3b-2fc7-47d6-9d81-eccd3e013afe

वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार, कासिमाबाद पुलिस की कार्रवाई

ब्यूरो 18-05-2026
f7e4d01d-b2ee-4d3b-8496-735c1728e233

संभावित बाढ़ व कटान को लेकर डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण, गुणवत्ता पूर्ण कार्य के दिए निर्देश

ब्यूरो 18-05-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.