Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

नए आयकर अधिनियम 2025 को लेकर गैर लाभकारी संस्थाओं के लिए जागरूकता अभियान आयोजित

ब्यूरो 19-05-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
2e584b31-fa90-467f-ab34-131c062af899

गाजीपुर। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड, नई दिल्ली के निर्देश पर गैर लाभकारी संस्थाओं (एनपीओ) को नए आयकर अधिनियम 2025 की जानकारी देने के उद्देश्य से मंगलवार को “प्रारम्भ 2026” नामक आयकर जागरूकता एवं जनसंपर्क अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम टेरी पीजी कॉलेज गाजीपुर के सभागार में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम का आयोजन आयकर आयुक्त (छूट) लखनऊ श्री मजहर अकरम के दिशा-निर्देशन तथा अपर आयुक्त (छूट) डॉ. प्रीती सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। इसमें आयकर अधिकारी (छूट) वाराणसी समीर कुमार श्रीवास्तव ने मुख्य वक्ता के रूप में भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के निदेशक डॉ. अजीत प्रताप सिंह ने मुख्य अतिथि समीर कुमार श्रीवास्तव एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. विनोद कुमार सिंह, निदेशक कृषि विज्ञान केंद्र का बुके देकर स्वागत कर किया। समीर कुमार श्रीवास्तव ने पावर प्वाइंट प्रस्तुति के माध्यम से गैर लाभकारी संगठनों के लिए नए आयकर प्रावधानों, कर छूट, फार्म दाखिल करने की समय सीमा, अनुपालन प्रक्रिया तथा सरलीकरण संबंधी बदलावों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने “AI Chart Box कर साथी” के बारे में भी जानकारी साझा करते हुए इसके उपयोग और लाभ बताए। कार्यक्रम में चार्टर्ड अकाउंटेंट एसोसिएशन की ओर से आनंद सिंह एवं धनंजय, जबकि बार एसोसिएशन की ओर से बसंत सेठ सहित अन्य अधिवक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में आयकर विभाग के अधिकारियों, बार एसोसिएशन, चार्टर्ड अकाउंटेंट एसोसिएशन के पदाधिकारियों तथा विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: समाधान समारोह 2026 के तहत सुप्रीम कोर्ट में विशेष लोक अदालत का आयोजन
Next: राजस्व-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कई स्थानों से अवैध कब्जे हटे

हो सकता है आप चूक गए हों

20f467aa-057e-4b12-af3d-2c092d5e0abb

अतिरिक्त प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सीएचसी मुहम्मदाबाद में 127 गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच

ब्यूरो 24-07-2026
CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.