Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

राजस्व-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कई स्थानों से अवैध कब्जे हटे

ब्यूरो 19-05-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
1eb480eb-becb-412f-9890-1a8bb8de7618

गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे भूमि कब्जा मुक्ति अभियान के तहत राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीमों ने विभिन्न तहसीलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी और विवादित भूमि को कब्जामुक्त कराया। यह अभियान 12 मई से 2 जून 2026 तक चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत राजस्व न्यायालयों द्वारा पारित आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित किया जा रहा है। प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, तहसील सदर में 16 मई को 10 राजस्व ग्रामों के 16 स्थानों पर सात टीमों ने कार्रवाई करते हुए 3.8899 हेक्टेयर भूमि को कब्जामुक्त कराया। वहीं 18 मई को सदर तहसील के 12 राजस्व ग्रामों में 14 स्थानों पर 0.851 हेक्टेयर भूमि से अवैध कब्जा हटाया गया।

इसी क्रम में तहसील कासिमाबाद में छह राजस्व ग्रामों के 18 स्थानों पर कार्रवाई कर भूमि कब्जामुक्त कराई गई। तहसील जमानियां में सात राजस्व ग्रामों के 16 स्थानों पर कुल 0.88 हेक्टेयर भूमि पर सीमांकन, पत्थरगड़ी और चकरोड निर्माण का कार्य कराया गया। जबकि तहसील सेवराई में चार राजस्व ग्रामों के 16 स्थानों पर 5.404 हेक्टेयर भूमि कब्जामुक्त कराई गई। तहसील जखनियां में 15 राजस्व ग्रामों के 21 स्थानों पर 11.2098 हेक्टेयर भूमि का सीमांकन, नाली निकासी, नहर भूमि का चिन्हांकन तथा अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई की गई। प्रशासन ने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जेसीबी एवं अन्य संसाधनों की मदद से अतिक्रमण हटाने का कार्य लगातार किया जा रहा है। कब्जामुक्त कराई गई भूमि संबंधित विभागों को सुपुर्द कर दी गई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सरकारी अथवा किसान की भूमि पर अवैध कब्जा न करें और किसी भी शिकायत की सूचना तत्काल प्रशासन को दें।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: नए आयकर अधिनियम 2025 को लेकर गैर लाभकारी संस्थाओं के लिए जागरूकता अभियान आयोजित
Next: भुड़कुड़ा महाविद्यालय के संस्थापक प्राचार्य डॉ. इंद्रदेव सिंह की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.