गाजीपुर। भुड़कुड़ा महाविद्यालय परिसर में सोमवार को संस्थापक प्राचार्य डॉ. इंद्रदेव सिंह की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. बृजेश कुमार जायसवाल ने की। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने परिसर स्थित डॉ. इंद्रदेव सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम में प्रो. सत्य प्रकाश सिंह, प्रो. रमेश कुमार, प्रो. शिवानंद पांडेय, प्रो. प्रकाश चंद्र पटेल, प्रो. संजय कुमार, डॉ. संतोष मिश्रा, डॉ. धनंजय उपाध्याय, डॉ. राजेश केशरी, डॉ. धर्मेंद्र मौर्य, डॉ. संतोष यादव, डॉ. सर्वानंद सिंह, डॉ. सुनील सिंह गौतम, अश्विनी सिंह दीक्षित, डॉ. अमित सिंह सहित महाविद्यालय परिवार के सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. इंद्रदेव सिंह ने अनेक संघर्षों के बावजूद भुड़कुड़ा महाविद्यालय को उच्च शैक्षिक स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने शिक्षा के साथ-साथ जखनियां क्षेत्र के सामाजिक और क्षेत्रीय विकास में भी उल्लेखनीय योगदान दिया। उनके व्यक्तित्व को एक गृहस्थ संत के समान बताते हुए महाविद्यालय परिवार ने उनके आदर्शों पर चलने और शिक्षा व समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।