जमानियां। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जमानियां पुलिस ने मारपीट और जानलेवा हमले से जुड़े मामले में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, थाना जमानियां पर पंजीकृत मु0अ0सं0-150/2026 धारा 191(2), 191(3), 190, 115(2), 352, 351(3), 118(1) एवं 109(1) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में उपनिरीक्षक मनोज मिश्रा मय हमराह ने मुखबिर की सूचना पर देवैथा डेरा के सामने से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में शम्भु यादव पुत्र स्व. रामराज यादव (55 वर्ष), प्रदीप यादव पुत्र सैदागर यादव (28 वर्ष) तथा बबलू यादव पुत्र शम्भु यादव (32 वर्ष) निवासीगण ग्राम देवैथा थाना जमानियां शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मनोज मिश्रा एवं थाना जमानियां पुलिस टीम शामिल रही।