Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

गाजीपुर में मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस का फ्लैग मार्च

ब्यूरो 20-05-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
e0b8ddaf-3aeb-4d5a-9bb3-7c0c65998523

महिला सुरक्षा, स्वाभिमान और जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “मिशन शक्ति फेज-5.0” अभियान के तहत जनपद गाजीपुर में पुलिस प्रशासन द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष जागरूकता एवं चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस बल ने बाजारों, संवेदनशील स्थानों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त कर लोगों को महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

उ0प्र0 शासन के निर्देशानुसार संचालित मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने सार्वजनिक स्थलों पर भ्रमण कर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने लोगों को महिला हेल्पलाइन नंबरों तथा सुरक्षा उपायों के प्रति भी जागरूक किया।वहीं अभियान के तहत जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में एंटी रोमियो टीमों ने संवेदनशील स्थानों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं शोहदों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें कड़ी चेतावनी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित करने के लिए मिशन शक्ति अभियान लगातार जारी रहेगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बाढ़ और आपदा प्रबंधन को लेकर पेट्रोल पंपों पर ईंधन रिजर्व रखने के निर्देश
Next: बीच रास्ते गाली-गलौज के बाद मां-बेटे पर हमला, प्राथमिकी दर्ज

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन की सफाई को लेकर मारपीट, पांच नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 19-07-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में पिता-पुत्र से मारपीट, एक पर मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 19-07-2026
CSF-Logo-500x280

पानी निकासी के विवाद में सात पर मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 19-07-2026
3c7964b8-8cea-4cd0-a62c-6b0e606c09f3

दुष्कर्म के फर्जी मुकदमे की धमकी देकर धन उगाही के आरोप में मां-बेटी गिरफ्तार

ब्यूरो 19-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.