Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

लेखपाल मुख्य परीक्षा से पहले डीएम-एसपी ने कसे सुरक्षा के पेंच, परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

ब्यूरो 20-05-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
4484bd2b-9c6d-47b6-a251-277eae5190fc

गाजीपुर ।21 मई 2026 को आयोजित होने वाली लेखपाल मुख्य परीक्षा (प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2025) को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार को विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, प्रवेश-निकास व्यवस्था तथा परीक्षार्थियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया।

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने थाना सुहवल क्षेत्र के महात्मा गांधी सती स्मारक महाविद्यालय गरुआ मकसूदपुर, शिवपूजन इंटर कॉलेज मलसा तथा थाना रेवतीपुर क्षेत्र के श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज डेढ़गांवा और नेहरू वीपी इंटर कॉलेज रेवतीपुर सहित कई परीक्षा केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता, स्ट्रांग रूम की सुरक्षा, प्रवेश एवं निकास द्वारों की व्यवस्था तथा चहारदीवारी की स्थिति का बारीकी से परीक्षण किया। संबंधित पुलिस अधिकारियों और केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिया गया कि परीक्षा के दौरान किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखी जाए और ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए। अधिकारियों ने परीक्षार्थियों के लिए पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और बैठने की सुविधाओं का भी निरीक्षण किया तथा सभी व्यवस्थाएं समय से दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक रेवतीपुर, थानाध्यक्ष सुहवल समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मजदूरी मांगने पर मजदूर की पिटाई, 9 हजार रुपये के विवाद में मुकदमा दर्ज
Next: भूमि विवाद निस्तारण अभियान में बड़ी कार्रवाई, 12 जमीनी मामलों का मौके पर समाधान

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन की सफाई को लेकर मारपीट, पांच नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 19-07-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में पिता-पुत्र से मारपीट, एक पर मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 19-07-2026
CSF-Logo-500x280

पानी निकासी के विवाद में सात पर मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 19-07-2026
3c7964b8-8cea-4cd0-a62c-6b0e606c09f3

दुष्कर्म के फर्जी मुकदमे की धमकी देकर धन उगाही के आरोप में मां-बेटी गिरफ्तार

ब्यूरो 19-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.