Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

गैर जमानती वारंट में वांछित आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 27-05-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
58a3b128-3bbd-4384-914e-e308b29187d7

गाजीपुर। सुहवल थाना पुलिस ने गैर जमानती वारंट में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को उसके घर ताड़ीघाट से पकड़कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को उपनिरीक्षक नागेश्वर शुक्ला अपनी टीम के साथ ताड़ीघाट क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गाजीपुर द्वारा जारी गैर जमानती वारंट से संबंधित अभियुक्त पिन्टू यादव को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी पिन्टू यादव पुत्र ऋषि यादव, निवासी ताड़ीघाट थाना सुहवल जनपद गाजीपुर, उम्र लगभग 32 वर्ष बताया गया है। आरोपी के खिलाफ मु0नं0 6213/20 में धारा 147, 148, 149, 323, 504 और 506 भादवि के तहत मामला दर्ज है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक नागेश्वर शुक्ला एवं थाना सुहवल पुलिस टीम शामिल रही।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त, एंटी रोमियो टीम रही सक्रिय
Next: बकरीद को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च, बाजारों और चौराहों पर बढ़ाई गई सतर्कता

हो सकता है आप चूक गए हों

6cd586d2-87a1-467f-ade0-7b3b88c5810d

हेतिमपुर आईटीआई में रोजगार मेले का आयोजन, 284 युवाओं का अंतिम चयन

ब्यूरो 20-07-2026
446f344a-fe55-4ffe-bd9c-84d5e7a39353

एक ही परिवार के दो होनहारों ने NEET-UG में लहराया सफलता का परचम, जमानियां का बढ़ाया मान

ब्यूरो 20-07-2026
1ab49a78-548a-4900-92da-58f5413bdcf7

सरकारी भूमि से हटाया गया अवैध कब्जा, बुलडोजर कार्रवाई में पीडब्ल्यूडी की जमीन अतिक्रमण मुक्त

ब्यूरो 20-07-2026
552dc436-bb3f-4554-862e-e03fe1419b69

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन सतर्क, एसडीएम ने चक्काबांध तट का किया निरीक्षण

ब्यूरो 20-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.