Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त, एंटी रोमियो टीम रही सक्रिय

ब्यूरो 27-05-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
3f5e0831-35c9-4d44-ae17-25ea46b6d775

गाजीपुर। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित “मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण)” अभियान के तहत मंगलवार को जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

अभियान के अंतर्गत पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील स्थानों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त कर लोगों को महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया। पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं और आम नागरिकों को सुरक्षा संबंधी जानकारी देते हुए किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस से संपर्क करने की अपील की।इसके अलावा जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में एंटी रोमियो टीमों ने सक्रियता दिखाते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण और चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए शोहदों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस प्रशासन का कहना है कि मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से महिलाओं में सुरक्षा की भावना मजबूत करने और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार जागरूकता एवं कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पम्पिंग सेट चोरी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

3f5e0831-35c9-4d44-ae17-25ea46b6d775

बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त, एंटी रोमियो टीम रही सक्रिय

ब्यूरो 27-05-2026
ee99a818-d015-43b9-8dd1-f49716255e5a

पम्पिंग सेट चोरी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 27-05-2026
79d58e14-c6e8-417a-9ba8-b6f74571ed28

अपराधियों पर शिकंजा: पॉक्सो एक्ट का आरोपी पुलिस गिरफ्त में

ब्यूरो 27-05-2026
CSF-Logo-500x280

बाढ़-सूखा संकट से निपटने को गैस एजेंसियों में रिजर्व स्टॉक रखने के निर्देश

ब्यूरो 20-05-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.