Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पम्पिंग सेट चोरी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 27-05-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
ee99a818-d015-43b9-8dd1-f49716255e5a

गाजीपुर। मरदह पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए चार वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस, चारपहिया वाहन, चार मोबाइल फोन और चोरी किया गया पम्पिंग सेट (डीजल इंजन) बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को उपनिरीक्षक रवीन्शु पाण्डेय और उपनिरीक्षक राजेश कुमार अपनी टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 196/2026 धारा 303(2) बीएनएस थाना कासिमाबाद से संबंधित चोरी की घटना में वांछित चार आरोपियों को ग्राम पिपनार से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में खजुर गांव थाना कासिमाबाद निवासी इशांत सिंह (21), अनूप सिंह (19), प्रिन्स सिंह (22) तथा पिपनार थाना मरदह निवासी प्रेम उर्फ आजाद विश्वकर्मा (18.5) शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों द्वारा पम्पिंग सेट इंजन चोरी किया गया था। गिरफ्तारी के दौरान इशांत सिंह के कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। इसके अलावा पुलिस ने आरोपियों के पास से एक चारपहिया वाहन, चार मोबाइल फोन और चोरी किया गया पम्पिंग सेट इंजन भी बरामद किया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रवीन्शु पाण्डेय, उपनिरीक्षक राजेश कुमार एवं थाना मरदह पुलिस टीम शामिल रही।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: अपराधियों पर शिकंजा: पॉक्सो एक्ट का आरोपी पुलिस गिरफ्त में
Next: बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त, एंटी रोमियो टीम रही सक्रिय

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

बकाया रुपये मांगने पर टेंट व्यवसायी से मारपीट, एससी/एसटी एक्ट समेत मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 18-07-2026
CSF-Logo-500x280

भूजल सप्ताह के तहत जल संरक्षण के प्रति किया गया जागरूक

ब्यूरो 17-07-2026
6eb38620-911b-4ad6-b9bf-93ff14c4e8b9

मतदाताओं की सुविधा के लिए बूथों का पुनर्गठन, जिले में अब होंगे 3335 मतदेय स्थल

ब्यूरो 17-07-2026
59875d75-3d66-4eea-9bd8-9d6644e4797d

नवागत एसडीएम से मिले कांग्रेस नेता, पुष्पगुच्छ देकर किया स्वागत

ब्यूरो 17-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.