गाजीपुर। अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कासिमाबाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से जुड़े एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को कुतुबपुर तिराहा से दबोचा और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार थाना कासिमाबाद में दर्ज मुकदमा संख्या 121/2025 धारा 137(2), 64(1) बीएनएस तथा 5एल/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित आरोपी गोविंदा पुत्र श्रीराम निवासी ग्राम बेलसड़ी थाना कासिमाबाद को बुधवार को उपनिरीक्षक राकेश कुमार मिश्रा ने पुलिस टीम के साथ चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की उम्र करीब 25 वर्ष बताई गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी लंबे समय से वांछित चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद उसके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक राकेश कुमार मिश्रा सहित थाना कासिमाबाद की पुलिस टीम शामिल रही।