गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक ने गुरुवार को पुलिस लाइन स्थित अर्दली रूम एवं साप्ताहिक रजिस्टर पेशी का निरीक्षण कर कार्यालयी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों और रजिस्टरों की गहन जांच की गई तथा कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई।
पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सभी अभिलेखों का संधारण अद्यतन एवं व्यवस्थित रखा जाए। उन्होंने कर्मियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी सतर्कता, पारदर्शिता और अनुशासन के साथ करने की हिदायत दी। निरीक्षण के दौरान कार्यालय की व्यवस्थाओं, रिकॉर्ड संधारण तथा प्रशासनिक कार्यों की स्थिति का अवलोकन किया गया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बेहतर पुलिसिंग के लिए कार्यालयी कार्यों में दक्षता और अनुशासन बनाए रखना आवश्यक है। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।