Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

कड़ी सुरक्षा और पारदर्शी व्यवस्था के बीच गाजीपुर में संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा सकुशल सम्पन्न

ब्यूरो 31-05-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
60ad896a-c6ae-40b3-a603-764a6fb79df7

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा-2026 रविवार को जनपद गाजीपुर में कड़ी सुरक्षा, व्यापक निगरानी और पुख्ता व्यवस्थाओं के बीच शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन वातावरण में सम्पन्न हुई। परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं विश्वविद्यालय प्रशासन पूरे दिन सक्रिय रहा।

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी द्वारा आयोजित इस राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा के लिए जनपद में कुल 35 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां 15,340 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। परीक्षा दो पालियों में आयोजित हुई। प्रथम पाली में 14,014 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 1,326 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली में 14,023 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 1,317 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जनपद के नोडल समन्वयक एवं पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए प्रत्येक केंद्र पर दो ऑब्जर्वर, एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट तथा कुल 18 केंद्र प्रतिनिधियों की तैनाती की गई थी। सभी परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सघन जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया।

भीषण गर्मी को देखते हुए केंद्रों पर पेयजल, प्राथमिक चिकित्सा एवं एम्बुलेंस जैसी आवश्यक सुविधाओं की भी व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी, जिससे परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। परीक्षा के दौरान नोडल समन्वयक प्रो. राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय, उप नोडल अधिकारी प्रो. विजय कुमार राय तथा बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से आए विश्वविद्यालय प्रतिनिधि डॉ. दिलीप कुमार, डॉ. राजेन्द्र कुमार एवं डॉ. विनोद कुमार बौद्ध ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। परीक्षा के सफल एवं निर्विघ्न समापन पर प्रो. राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, केंद्र व्यवस्थापकों, स्टेटिक मजिस्ट्रेटों, पर्यवेक्षकों तथा परीक्षा ड्यूटी में लगे सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के समन्वित प्रयासों से परीक्षा पूर्ण पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ सम्पन्न कराई जा सकी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारों ने किया मंथन, चुनौतियों और जिम्मेदारियों पर हुई चर्चा
Next: नकबजनी और चोरी का खुलासा, चोरी का माल और नकदी के साथ आरोपी गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.