Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पुरानी रंजिश में युवक से मारपीट, तीन नामजद समेत छह पर मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के फहीपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक के साथ मारपीट किए जाने के मामले में पुलिस ने तीन नामजद और तीन अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, फहीपुर गांव निवासी शांति देवी ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि उनका पुत्र कृष्णा सिंह बीते 1 जून 2026 की शाम करीब छह बजे बेटावर गांव से अपने घर लौट रहा था। आरोप है कि श्यामपुर स्थित केले के बागान के पास पहले से घात लगाए बैठे कुछ लोगों ने उसे रास्ते में रोक लिया। तहरीर के अनुसार, सम्भू सिंह कुशवाहा निवासी फहीपुर, कृष्णा यादव एवं अंकित यादव निवासी श्यामपुर तथा उनके साथ मौजूद तीन अन्य अज्ञात व्यक्तियों ने पुरानी रंजिश को लेकर कृष्णा सिंह के साथ लात-घूंसों से मारपीट की। घटना में युवक को चोटें आईं। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी। प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर ने बताया कि पीड़ित की मां की तहरीर पर तीन नामजद एवं तीन अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है तथा साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मेढ़बंदी के बाद विवाद, सरकारी खूंटे उखाड़ने के आरोप में चार नामजद
Next: पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने केंद्र व्यवस्थापकों के साथ की बैठक

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.