गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जंगीपुर थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से संबंधित एक मामले में वांछित बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया है।
पुलिस के अनुसार, थाना जंगीपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 111/2026 में धारा 351(3) बीएनएस तथा 5एम/6 पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में वांछित बाल अपचारी को गुरुवार को अलावलपुर तिराहा क्षेत्र से अभिरक्षा में लिया गया। यह कार्रवाई उपनिरीक्षक गजेन्द्र राय ने पुलिस टीम के साथ की। बाल अपचारी को अभिरक्षा में लेने के बाद उसके विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बाल न्याय अधिनियम एवं विधिक प्रावधानों के अनुरूप आगे की कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक गजेन्द्र राय एवं थाना जंगीपुर की पुलिस टीम शामिल रही।