गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सादात थाना पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, थाना सादात पर पंजीकृत मु0अ0सं0 19/2026 में धारा 137(2) एवं 87 बीएनएस के तहत दर्ज मुकदमे से संबंधित वांछित अभियुक्त बिट्टू उर्फ राजा पुत्र ओमप्रकाश (25 वर्ष) निवासी ग्राम सवास, थाना सादात, को गुरुवार को सवास क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।यह कार्रवाई उपनिरीक्षक हरिहर प्रसाद मिश्रा ने पुलिस टीम के साथ की। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान लगातार जारी है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक हरिहर प्रसाद मिश्रा एवं थाना सादात की पुलिस टीम शामिल रही।