Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

रोजगार मेले में उमड़ा युवाओं का उत्साह, 500 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू

ब्यूरो 04-06-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
a23a7407-2ae8-4958-8412-739e4bfcfeeb

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत जिला प्रशासन एवं जिला सेवायोजन कार्यालय, गाजीपुर के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को राजकीय आईटीआई परिसर में भव्य प्लेसमेंट इवेंट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद ने फीता काटकर तथा दीप प्रज्ज्वलन कर किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत है। रोजगार मेले युवाओं और उद्योग जगत के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य करते हैं, जिससे युवाओं को उनकी योग्यता एवं कौशल के अनुरूप रोजगार प्राप्त करने का अवसर मिलता है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे ऐसे आयोजनों का अधिकतम लाभ उठाकर अपने भविष्य को नई दिशा दें।मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद ने कहा कि आज का समय कौशल आधारित रोजगार का है। युवाओं को अपने हुनर को विकसित करते हुए बदलती औद्योगिक आवश्यकताओं के अनुरूप स्वयं को तैयार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सेवायोजन विभाग द्वारा विकसित रोजगार संगम पोर्टल युवाओं के लिए रोजगार प्राप्ति का प्रभावी माध्यम बन रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि जनपद के युवाओं को देश और विदेश में बेहतर रोजगार अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से rojgaarsangam.up.gov.in पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। साथ ही रोजगार, करियर मार्गदर्शन एवं अन्य जानकारियों के लिए विभाग की निःशुल्क हेल्पलाइन 155330 भी संचालित की जा रही है। प्लेसमेंट इवेंट में विजन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड, अहमदाबाद (गुजरात) के लिए एफटीसी (फिक्स्ड टर्म कॉन्ट्रैक्ट) पदों पर भर्ती प्रक्रिया संचालित की गई। रोजगार मेले में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए लगभग 1600 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। इनमें से 500 रिक्त पदों के लिए चयन प्रक्रिया संपन्न कराई जा रही है। कार्यक्रम के दौरान युवाओं में रोजगार के अवसरों को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। अभ्यर्थियों ने जिला प्रशासन एवं सेवायोजन विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए इसे रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा, अनुपस्थित अधिकारियों पर गिरी गाज
Next: विश्व पर्यावरण दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.