Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

विश्व पर्यावरण दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

गाजीपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद के सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों एवं शिक्षण संस्थाओं में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस संबंध में मुख्य चिकित्साधिकारी ने सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के अधीक्षकों एवं प्रभारी चिकित्साधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि निदेशक, संचारी रोग एवं वीबीडी, उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य भवन, लखनऊ के निर्देशानुसार 5 जून 2026 को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाएगा। इसके तहत सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर आने वाले मरीजों एवं उनके तीमारदारों को गोष्ठियों एवं संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, हरित वातावरण और जनस्वास्थ्य के बीच संबंधों के प्रति जागरूक किया जाएगा।

उन्होंने निर्देशित किया कि कार्यक्रमों के दौरान आयोजित गोष्ठियों, जागरूकता गतिविधियों एवं सहभागिता से संबंधित छायाचित्र निर्धारित समय पर मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराए जाएं, ताकि अभियान की प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जा सके। इसके अतिरिक्त जिन क्षेत्रों में इंटर कॉलेज अथवा डिग्री कॉलेज संचालित हैं और खुले हुए हैं, वहां भी विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, जल संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण तथा स्वच्छ जीवनशैली के महत्व के बारे में संवेदनशील बनाया जाएगा। मुख्य चिकित्साधिकारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी दायित्व नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। विश्व पर्यावरण दिवस जनसामान्य को प्रकृति के प्रति अपने दायित्वों का बोध कराने और भावी पीढ़ियों के लिए सुरक्षित एवं स्वच्छ पर्यावरण सुनिश्चित करने का महत्वपूर्ण अवसर है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: रोजगार मेले में उमड़ा युवाओं का उत्साह, 500 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू
Next: पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा, लंबित ऋण प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.