Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सेवा, सुशासन और जनकल्याण’ के 12 वर्ष पूरे होने पर चलेगा विशेष जनजागरूकता अभियान

ब्यूरो 04-06-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
c6b87199-ec23-40a0-b0bf-11f9c7f0e706

गाजीपुर। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में 5 जून से 21 जून 2026 तक आयोजित होने वाले ‘सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान’ विषयक विशेष जनसंपर्क एवं जनजागरूकता अभियान की तैयारियों को लेकर गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जनपद के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश सरकार में स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवीन्द्र जायसवाल ने की। बैठक में प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान के तहत आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों को प्रभावी एवं जनभागीदारी आधारित बनाया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को मिलेगा विशेष बल

प्रभारी मंत्री ने बताया कि 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत व्यापक वृक्षारोपण किया जाएगा। नगर निकायों, ग्राम पंचायतों, अमृत सरोवरों, सड़कों, नदियों और नहरों के किनारे पौधारोपण कराया जाएगा। साथ ही पारंपरिक एवं फलदार प्रजातियों के पौधों को प्राथमिकता देने और विद्यालयों, महाविद्यालयों, स्वयं सहायता समूहों तथा सामाजिक संगठनों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

8 से 14 जून तक जनसंपर्क अभियान

अभियान के तहत 8 से 14 जून तक जनपद के प्रबुद्धजनों, चिकित्सकों, अधिवक्ताओं, शिक्षाविदों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाएगी। साथ ही ‘सरकार आपके द्वार’ की अवधारणा के तहत जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण पर भी विशेष जोर रहेगा।

स्वास्थ्य मेले और जनकल्याणकारी शिविर होंगे आयोजित

14 से 16 जून के बीच विकास खंडों और नगर क्षेत्रों में स्वास्थ्य मेले एवं जनकल्याणकारी शिविर लगाए जाएंगे। इनमें आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, पीएम स्वनिधि और अटल पेंशन योजना सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। लाभार्थियों की सफलता की कहानियों को भी प्रदर्शित किया जाएगा।

विकास प्रदर्शनी में दिखेगा ‘पहले और अब’ का बदलाव

17 से 20 जून तक जनपद मुख्यालय पर विकास प्रदर्शनी का आयोजन होगा, जिसमें महिला सशक्तिकरण, गरीब कल्याण, आधारभूत संरचना विकास, कानून-व्यवस्था, धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के विकास सहित विभिन्न क्षेत्रों में हुए बदलावों को ‘पहले और अब’ की थीम पर प्रदर्शित किया जाएगा।

प्राकृतिक खेती और जल संरक्षण पर विशेष फोकस

18 और 19 जून को किसानों के लिए प्राकृतिक खेती कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। इनमें गौ-आधारित खेती, जल संरक्षण, कम लागत में अधिक उत्पादन और आधुनिक कृषि तकनीकों पर विशेषज्ञों द्वारा जानकारी दी जाएगी।

योग दिवस और चौपाल कार्यक्रम का होगा आयोजन

20 जून को रात्रि चौपाल तथा 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन किया जाएगा। योग कार्यक्रमों में युवाओं, महिलाओं, एनसीसी, पुलिस, स्वयंसेवी संगठनों और आम नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। प्रभारी मंत्री ने सभी कार्यक्रमों को प्लास्टिक मुक्त वातावरण में आयोजित करने तथा व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा, मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) वेद सिंह चौहान, जिला विकास अधिकारी सुभाष चंद्र सरोज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बिहार ले जाने के लिए शराब लेकर खड़ा युवक गिरफ्तार, 20 पाउच देशी शराब बरामद
Next: कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा, अनुपस्थित अधिकारियों पर गिरी गाज

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.