Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के माध्यम से संचालित उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड की समन्वित विकास कार्यक्रम योजना के अंतर्गत वर्ष 2026-27 के लिए जनपद गाजीपुर को माटीकला टूल्स किट्स वितरण योजना के तहत 70 विद्युत चालित चाक एवं 9 पगमिल वितरण का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। योजना के तहत पात्र कारीगरों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

जिला ग्रामोद्योग विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार माटीकला व्यवसाय से जुड़े प्रजापति समाज के पारंपरिक कारीगरों को निःशुल्क विद्युत चालित चाक उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना के अंतर्गत पूर्व वर्षों में वित्तपोषित एवं स्थापित इकाइयों को पगमिल का लाभ प्रदान किया जाएगा। योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक का गाजीपुर जनपद का निवासी होना आवश्यक है। साथ ही उसकी आयु 18 वर्ष से कम तथा 55 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। पात्र लाभार्थी अपना आवेदन ऑनलाइन माध्यम से उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड के पोर्टल पर कर सकते हैं। इच्छुक लाभार्थियों को निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, फोटो, राशन कार्ड एवं मोबाइल नंबर सहित आवेदन की हार्ड कॉपी 15 जून 2026 तक जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, 44 आमघाट सहकारी कॉलोनी, गाजीपुर में जमा करनी होगी।Bविभाग ने पात्र कारीगरों से समय सीमा के भीतर आवेदन कर योजना का लाभ उठाने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी मोबाइल नंबर 740841082 एवं 9455069390 पर संपर्क कर सकते हैं।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.