Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

गाजीपुर। जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को जनपद की सभी तहसीलों में संबंधित उपजिलाधिकारियों की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान सातों तहसीलों में कुल 576 शिकायतें एवं प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 58 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तहसील जमानियां में 126 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें छह का मौके पर निस्तारण किया गया। सदर तहसील में 49 शिकायतों में से 12, कासिमाबाद में 39 में से छह, सेवराई में 69 में से छह, जखनियां में 118 में से आठ, सैदपुर में 70 में से चार तथा मुहम्मदाबाद में 105 शिकायतों में से 16 का निस्तारण मौके पर किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान उपजिलाधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। जिन मामलों का तत्काल समाधान संभव था, उनका मौके पर ही निस्तारण कराया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने विशेष रूप से पुलिस एवं राजस्व विभाग के कर्मचारियों को निर्देशित किया कि भूमि एवं आपसी विवादों के मामलों में आपसी समन्वय स्थापित कर त्वरित समाधान सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। सम्पूर्ण समाधान दिवस में तहसीलदारों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन
Next: ऑपरेशन वज्रपात’ में गाजीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 50 आपराधिक गैंग चिन्हित

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.