Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बार-बेंच विवाद समाप्त, 15 जून से न्यायिक कार्य शुरू करने का निर्णय

ब्यूरो 12-06-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

जमानिया। स्थानीय तहसील सभागार में शुक्रवार को बार और बेंच के बीच आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में लंबे समय से चला आ रहा गतिरोध समाप्त हो गया। बैठक में उपजिलाधिकारी मनोज कुमार पाठक द्वारा बार संघ की मांगों को स्वीकार किए जाने के बाद अधिवक्ताओं ने अपना धरना-प्रदर्शन समाप्त करने की घोषणा कर दी। बार संघ के सचिव अधिवक्ता मुनेश कुशवाहा ने बताया कि समझौते के बाद 15 जून 2026 से जमानिया तहसील के सभी अधिवक्ता नियमित रूप से न्यायिक कार्य में भाग लेंगे और न्यायालय का कामकाज सुचारू रूप से संचालित होगा।

उन्होंने बताया कि गतिरोध के कारण 5 जून 2026 को आदेश के लिए सुरक्षित रखी गई सभी पत्रावलियों पर भी सहमति बन गई है। इन मामलों में पक्षकारों को अपना पक्ष रखने का अवसर देने के लिए मौखिक अथवा लिखित बहस हेतु 19 जून 2026 की तिथि निर्धारित की गई है। बार और बेंच के बीच सहमति बनने से अधिवक्ताओं के साथ-साथ वादकारियों को भी बड़ी राहत मिली है। न्यायिक कार्य बाधित होने से लंबित मामलों के निस्तारण में आ रही परेशानी अब दूर होने की उम्मीद है। बैठक में बार संघ के अध्यक्ष जयप्रकाश राम, सचिव मुनेश कुशवाहा, पूर्व अध्यक्ष अशोक यादव, पूर्व मंत्री अमरनाथ राम, पंकज तिवारी, नरेंद्र राय, फैसल होदा, अरविंद राय, उदय नारायण सिंह, बृजेश कुशवाहा, रमेश यादव, घनश्याम कुशवाहा, संजय यादव, धनंजय कुमार सिंह, अरुण कुमार, रामरतन जायसवाल, मिथिलेश सिंह, दिग्विजय नाथ तिवारी, राजेश गुप्ता, सुनील कुमार यादव, अक्षय कुमार सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: अंतरराष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित, बाल श्रम उन्मूलन का लिया संकल्प
Next: घरेलू विवाद में दो महिलाओं पर हमला, चार नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज

हो सकता है आप चूक गए हों

2f38f931-a0fc-4f52-9c98-177fab715e65

हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई शपथ

ब्यूरो 02-08-2026
842377d4-c20b-403f-8e02-5e5f5777bccf

फल की अस्थायी दुकान में भीषण आग, दमकल की मशक्कत से पाया गया काबू

ब्यूरो 01-08-2026
6b4f0028-976c-4565-a5f3-053d21733a47

संपूर्ण समाधान दिवस में 49 शिकायतें, पांच का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 01-08-2026
6d80277d-523e-49ed-bdda-c521d23736dc

लेखपाल संघ ने लंबित मांगों को लेकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, 5 अगस्त से आंदोलन की चेतावनी

ब्यूरो 01-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.