Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

अंतरराष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित, बाल श्रम उन्मूलन का लिया संकल्प

ब्यूरो 12-06-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
f034825a-d049-41de-a0a6-b9c4350a1e0d

गाजीपुर। अंतरराष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर विकास खंड सदर के सभागार में सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय के तत्वावधान में बाल श्रम उन्मूलन, बच्चों के शिक्षा एवं संरक्षण के अधिकार तथा बाल एवं किशोर श्रम कानूनों पर जन-जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, उद्योग एवं व्यापारिक संगठनों, श्रमिक संगठनों तथा स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यशाला का शुभारंभ सहायक श्रम आयुक्त अभिषेक सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि बाल श्रम समाज के विकास में गंभीर बाधा है और प्रत्येक बच्चे को शिक्षा, सुरक्षा तथा सम्मानपूर्ण बचपन उपलब्ध कराना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, किशोर न्याय अधिनियम तथा शिक्षा के अधिकार से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी।

कार्यक्रम में विद्यालय से बाहर बच्चों की पहचान, पुनर्वास, बाल श्रमिकों के बचाव एवं पुनर्स्थापन तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रतिभागियों ने बाल श्रम मुक्त समाज के निर्माण के लिए सक्रिय सहयोग देने का संकल्प लिया।सहायक श्रम आयुक्त ने बताया कि संशोधित बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम-2016 के तहत 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों से किसी भी व्यवसाय, दुकान, प्रतिष्ठान अथवा फैक्ट्री में कार्य कराना पूर्णतः प्रतिबंधित है। उल्लंघन करने पर कारावास एवं आर्थिक दंड का प्रावधान है। कार्यक्रम में जिला ईंट निर्माता समिति, जिला व्यापार मंडल, भारतीय मजदूर संघ, चाइल्ड लाइन, विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं तथा एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की। इसी क्रम में श्रम विभाग एवं एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की संयुक्त टीम ने विभिन्न हॉटस्पॉट क्षेत्रों में अभियान चलाकर दो प्रतिष्ठानों पर चार किशोर श्रमिकों का चिह्नांकन किया तथा संबंधित प्रतिष्ठानों को निरीक्षण टिप्पणी जारी की। साथ ही बाजारों में जन-जागरूकता अभियान भी चलाया गया। कार्यक्रम के अंत में सहायक श्रम आयुक्त ने जनपदवासियों से अपील की कि कहीं भी बाल श्रम या बाल शोषण की जानकारी मिलने पर तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 अथवा श्रम विभाग को सूचित करें, ताकि बच्चों को संरक्षण प्रदान कर शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत लोक कल्याण मेले में वितरित हो रहा ऋण, पथ विक्रेताओं से लाभ उठाने की अपील
Next: बार-बेंच विवाद समाप्त, 15 जून से न्यायिक कार्य शुरू करने का निर्णय

हो सकता है आप चूक गए हों

2f38f931-a0fc-4f52-9c98-177fab715e65

हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई शपथ

ब्यूरो 02-08-2026
842377d4-c20b-403f-8e02-5e5f5777bccf

फल की अस्थायी दुकान में भीषण आग, दमकल की मशक्कत से पाया गया काबू

ब्यूरो 01-08-2026
6b4f0028-976c-4565-a5f3-053d21733a47

संपूर्ण समाधान दिवस में 49 शिकायतें, पांच का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 01-08-2026
6d80277d-523e-49ed-bdda-c521d23736dc

लेखपाल संघ ने लंबित मांगों को लेकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, 5 अगस्त से आंदोलन की चेतावनी

ब्यूरो 01-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.