गाजीपुर। जनपद के समस्त थानों में शुक्रवार को प्रतिदिन की भांति जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित कर फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और शिकायतों की जानकारी प्राप्त की।
पुलिस विभाग द्वारा प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।Nपुलिस अधिकारियों ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण विभाग की प्राथमिकता है। जनसुनवाई के माध्यम से लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुनकर उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। मीडिया सेल, गाजीपुर के अनुसार जनपद के सभी थानों में जनसुनवाई की प्रक्रिया नियमित रूप से संचालित की जा रही है, जिससे लोगों को अपनी समस्याएं सीधे पुलिस प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर मिल सके।