Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 12-06-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
292cef22-2a3f-4671-ae48-de556bf2c776

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नोनहरा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से संबंधित एक मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार 12 जून 2026 को उपनिरीक्षक अटल बिहारी मिश्रा अपनी टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर रसूलपुर हाईवे अंडरपास के पास से मुकेश सिंह उर्फ छोटू पुत्र स्वर्गीय कप्तान सिंह निवासी ग्राम बौरी, थाना नोनहरा, जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त थाना नोनहरा में दर्ज मुकदमा संख्या 112/2026, धारा 65(1), 137(2), 87 बीएनएस एवं 5एल/6 पॉक्सो एक्ट के तहत वांछित था। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस अभिलेखों के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी संबंधित धाराओं के तहत मुकदमे दर्ज रहे हैं। मामले में आगे की जांच एवं विधिक कार्रवाई की जा रही है। प्रभारी पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: चार वर्षीय मासूम की हत्या के दोषी को मृत्युदंड, अदालत ने लगाया 50 हजार रुपये का जुर्माना
Next: जनपद के सभी थानों में हुई जनसुनवाई, शिकायतों के निस्तारण के दिए गए निर्देश

हो सकता है आप चूक गए हों

17dd1c2b-188d-43dc-8835-78bdbce45562

दहेज हत्या के मामले में दो महिला अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 03-08-2026
6d52e81a-c487-4770-a076-fd8289014981

मुठभेड़ में दो अंतरजनपदीय लुटेरे घायल, नगदी-जेवर व अवैध हथियार बरामद

ब्यूरो 02-08-2026
e3388134-a280-4470-8c36-277560e0f722

मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत जनपदभर में जागरूकता अभियान, एंटी रोमियो टीम रही सक्रिय

ब्यूरो 02-08-2026
2f38f931-a0fc-4f52-9c98-177fab715e65

हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई शपथ

ब्यूरो 02-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.