गाजीपुर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जंगीपुर पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं से संबंधित एक मामले में एक बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, उपनिरीक्षक जमालुद्दीन अपनी टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान ग्राम तियरा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए थाना जंगीपुर पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 107/2026, धारा 137(2), 87 एवं 61(2) बीएनएस से संबंधित एक बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया गया। पुलिस द्वारा बाल अपचारी के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। मामले की जांच जारी है। कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जमालुद्दीन एवं थाना जंगीपुर की पुलिस टीम शामिल रही।