Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

प्रवक्ता प्रारम्भिक परीक्षा की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, खालिसपुर इंटर कॉलेज का किया निरीक्षण

ब्यूरो 13-06-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
a289b717-8ed8-4b51-a400-bae9ee95b076

गाजीपुर। आगामी 14 जून 2026 को आयोजित होने वाली प्रवक्ता प्रारम्भिक परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक गाजीपुर ने संयुक्त रूप से परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने थाना नोनहरा क्षेत्र स्थित खालिसपुर इंटर कॉलेज का भ्रमण किया तथा परीक्षा संचालन से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा प्रबंध, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, बैठने की व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को परीक्षा को पूरी शुचिता एवं पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराने के निर्देश दिए। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा परीक्षा के सफल संचालन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, जिससे अभ्यर्थियों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: थाना बिरनो में नए प्रशासनिक एवं आवासीय भवन का भूमि पूजन
Next: पुलिस ने बीएनएस मामले में बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

बकाया रुपये मांगने पर टेंट व्यवसायी से मारपीट, एससी/एसटी एक्ट समेत मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 18-07-2026
CSF-Logo-500x280

भूजल सप्ताह के तहत जल संरक्षण के प्रति किया गया जागरूक

ब्यूरो 17-07-2026
6eb38620-911b-4ad6-b9bf-93ff14c4e8b9

मतदाताओं की सुविधा के लिए बूथों का पुनर्गठन, जिले में अब होंगे 3335 मतदेय स्थल

ब्यूरो 17-07-2026
59875d75-3d66-4eea-9bd8-9d6644e4797d

नवागत एसडीएम से मिले कांग्रेस नेता, पुष्पगुच्छ देकर किया स्वागत

ब्यूरो 17-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.