गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बहरियाबाद पुलिस ने हत्या के एक पुराने मामले में वांछित वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को उसके घर से पकड़कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार उपनिरीक्षक महेन्द्र प्रसाद अपनी टीम के साथ कस्बा बहरियाबाद क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान फौजदारी मुकदमा संख्या 287/2014, धारा 302 भारतीय दंड संहिता से संबंधित वारंटी अलीमुद्दीन पुत्र मोहम्मद मुंशी को उसके आवास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी कस्बा बहरियाबाद थाना बहरियाबाद जनपद गाजीपुर का निवासी है। उसके विरुद्ध हत्या के मामले में न्यायालय से वारंट जारी था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक महेन्द्र प्रसाद एवं थाना बहरियाबाद की पुलिस टीम शामिल रही।