Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

प्रवक्ता प्रारंभिक परीक्षा 2026: डीएम-एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी

ब्यूरो 14-06-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
2a62430c-170b-4a09-b1c4-32c24e038640

गाजीपुर। प्रवक्ता प्रारंभिक परीक्षा-2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, आदर्श इंटर कॉलेज महुआबाग तथा खालिसपुर इंटर कॉलेज समेत कई केंद्रों पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।

निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, कंट्रोल रूम से निगरानी, सीटिंग प्लान, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं स्वच्छता की व्यवस्था का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने केंद्रों पर तैनात पुलिस बल, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और पर्यवेक्षकों को सतर्क रहने के निर्देश दिए।परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखने तथा अनधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए। साथ ही परीक्षार्थियों की प्रवेश से पूर्व सघन जांच करने और मोबाइल सहित किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को परीक्षा कक्ष में न ले जाने देने पर जोर दिया गया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि नकल कराने, अफवाह फैलाने या परीक्षा की शुचिता भंग करने का प्रयास करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने परीक्षार्थियों से नियमों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा देने की अपील की है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: अपराध नियंत्रण में गाजीपुर पुलिस का उल्लेखनीय प्रदर्शन
Next: केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर गाजीपुर में तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी एवं जनजागरूकता अभियान शुरू

हो सकता है आप चूक गए हों

6cd586d2-87a1-467f-ade0-7b3b88c5810d

हेतिमपुर आईटीआई में रोजगार मेले का आयोजन, 284 युवाओं का अंतिम चयन

ब्यूरो 20-07-2026
446f344a-fe55-4ffe-bd9c-84d5e7a39353

एक ही परिवार के दो होनहारों ने NEET-UG में लहराया सफलता का परचम, जमानियां का बढ़ाया मान

ब्यूरो 20-07-2026
1ab49a78-548a-4900-92da-58f5413bdcf7

सरकारी भूमि से हटाया गया अवैध कब्जा, बुलडोजर कार्रवाई में पीडब्ल्यूडी की जमीन अतिक्रमण मुक्त

ब्यूरो 20-07-2026
552dc436-bb3f-4554-862e-e03fe1419b69

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन सतर्क, एसडीएम ने चक्काबांध तट का किया निरीक्षण

ब्यूरो 20-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.