गाजीपुर। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) आलोक प्रसाद ने सोमवार को राजकीय सिटी इंटर कॉलेज परिसर में निर्मित नवीन जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) कार्यालय भवन का स्थलीय निरीक्षण किया। यह निरीक्षण भवन के हैंडओवर से पूर्व उसकी गुणवत्ता एवं निर्माण कार्यों के सत्यापन के उद्देश्य से किया गया।
निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने भवन की विभिन्न व्यवस्थाओं और निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान कुछ कमियां पाए जाने पर उन्होंने कार्यदायी संस्था को आवश्यक सुधार कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी कमियों को प्राथमिकता के आधार पर दूर कर 15 दिनों के भीतर अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। बताया गया कि नवीन कार्यालय भवन का हैंडओवर मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति की रिपोर्ट के आधार पर किया जाना है। इसी प्रक्रिया के तहत भवन का भौतिक सत्यापन किया गया। निरीक्षण के समय जिला विद्यालय निरीक्षक सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।