Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

देवा हाईवे पुलिया के पास से चोरी के मामलों में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, नकदी समेत सामान बरामद

ब्यूरो 16-06-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
90fb79ed-582c-4c1d-a060-963eae4b11ae

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दुल्लहपुर पुलिस ने चोरी के तीन अलग-अलग मामलों में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का सामान और नकदी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, 15 जून 2026 को उपनिरीक्षक मोहम्मद इस्लाम अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सूचना के आधार पर देवा हाईवे पुलिया के पास से प्रदीप गोड़ (23) पुत्र स्वर्गीय नगीना गोड़ निवासी मंझनपुर, थाना भुड़कुड़ा को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त थाना दुल्लहपुर में दर्ज तीन चोरी के मुकदमों में वांछित चल रहा था। तलाशी के दौरान उसके पास से एक मोनो ब्लॉक, एक पीतल का घंटा तथा चोरी की बैटरी बेचकर प्राप्त किए गए 4,900 रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना दुल्लहपुर पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध चोरी से संबंधित कई मुकदमे दर्ज हैं और उसे न्यायिक कार्रवाई के लिए न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: दहेज मृत्यु मामले में दो दोषियों को 10 वर्ष का कारावास
Next: गहमर तिहरे हत्याकांड के आरोपी पर एनएसए की कार्रवाई, जिला प्रशासन ने की कड़ी कार्यवाही

हो सकता है आप चूक गए हों

842377d4-c20b-403f-8e02-5e5f5777bccf

फल की अस्थायी दुकान में भीषण आग, दमकल की मशक्कत से पाया गया काबू

ब्यूरो 01-08-2026
6b4f0028-976c-4565-a5f3-053d21733a47

संपूर्ण समाधान दिवस में 49 शिकायतें, पांच का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 01-08-2026
6d80277d-523e-49ed-bdda-c521d23736dc

लेखपाल संघ ने लंबित मांगों को लेकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, 5 अगस्त से आंदोलन की चेतावनी

ब्यूरो 01-08-2026
a04e93cb-b3f8-4350-8344-e72ae2c81463

दहेज हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 01-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.