Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

गहमर तिहरे हत्याकांड के आरोपी पर एनएसए की कार्रवाई, जिला प्रशासन ने की कड़ी कार्यवाही

ब्यूरो 16-06-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

गाजीपुर। थाना गहमर क्षेत्र में वर्ष 2025 के चर्चित तिहरे हत्याकांड के एक आरोपी के विरुद्ध जिला प्रशासन ने राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के तहत कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस प्रशासन के अनुसार अभियुक्त की गतिविधियों से क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल उत्पन्न हो गया था, जिसे देखते हुए यह कदम उठाया गया। पुलिस के अनुसार 24 दिसंबर 2025 को गहमर पट्टी खेलू राय स्थित एक तालाब के पास विक्की सिंह, सौरभ सिंह और अंकित सिंह की धारदार हथियारों से निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस तिहरे हत्याकांड के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव और दहशत का माहौल बन गया था।

मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य अभियुक्तों समेत कई आरोपियों को अलग-अलग तिथियों में गिरफ्तार कर जेल भेजा। इनमें कुछ आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया था, जबकि अन्य को विधिक प्रक्रिया के तहत गिरफ्तार किया गया। मामले का एक अन्य आरोपी लखन उर्फ विकास सिंह पुत्र स्वर्गीय रमेश सिंह निवासी गहमर पट्टी खेलू राय, थाना गहमर, वर्तमान में जिला कारागार गाजीपुर में निरुद्ध है। पुलिस का कहना है कि इस घटना के बाद क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति प्रभावित हुई थी तथा आमजन, व्यापारी, महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चों में भय का वातावरण व्याप्त हो गया था। शांति व्यवस्था बनाए रखने और लोगों में सुरक्षा की भावना स्थापित करने के लिए पुलिस एवं पीएसी बल की लगातार तैनाती और गश्त की गई। इन्हीं परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन ने 15 जून 2026 को आरोपी लखन उर्फ विकास सिंह के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) की धारा 3(2) के अंतर्गत कार्रवाई की। अधिकारियों के अनुसार यह कदम क्षेत्र में शांति, कानून व्यवस्था एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया गया है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनसुरक्षा और कानून व्यवस्था के लिए खतरा उत्पन्न करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध भविष्य में भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: देवा हाईवे पुलिया के पास से चोरी के मामलों में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, नकदी समेत सामान बरामद
Next: खेत बंटवारे के विवाद में विधवा महिला से मारपीट, तीन पर मुकदमा

हो सकता है आप चूक गए हों

842377d4-c20b-403f-8e02-5e5f5777bccf

फल की अस्थायी दुकान में भीषण आग, दमकल की मशक्कत से पाया गया काबू

ब्यूरो 01-08-2026
6b4f0028-976c-4565-a5f3-053d21733a47

संपूर्ण समाधान दिवस में 49 शिकायतें, पांच का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 01-08-2026
6d80277d-523e-49ed-bdda-c521d23736dc

लेखपाल संघ ने लंबित मांगों को लेकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, 5 अगस्त से आंदोलन की चेतावनी

ब्यूरो 01-08-2026
a04e93cb-b3f8-4350-8344-e72ae2c81463

दहेज हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 01-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.