Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पुलिस मुठभेड़ में पॉक्सो मामले का वांछित आरोपी घायल अवस्था में गिरफ्तार

ब्यूरो 17-06-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
781ffb52-1681-41b4-9a48-810bcc906f18

गाजीपुर। थाना मरदह पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से जुड़े एक वांछित अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, मोटरसाइकिल तथा नकदी बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक तारावती यादव अपनी टीम के साथ करहर बुजुर्ग तिराहे पर चेकिंग कर रही थीं। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पॉक्सो एक्ट से संबंधित मुकदमे में वांछित अभियुक्त संतोष यादव को घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया गया। पुलिस का आरोप है कि आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरदह में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान संतोष यादव (40 वर्ष) पुत्र उमाशंकर यादव, मूल निवासी ग्राम देवरिया थाना जमानियां तथा वर्तमान निवासी वयेपुर देवकली, थाना कोतवाली गाजीपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, एक अपाचे मोटरसाइकिल तथा 750 रुपये नकद बरामद किए हैं। बरामदगी के आधार पर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट और अन्य धाराओं में एक नया मुकदमा भी दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि घटना के खुलासे में यक्ष एप की भी सहायता ली गई। पूर्व में जेल जा चुके और घटनास्थल के आसपास रहने वाले अपराधियों की सूची तैयार कर जांच की गई, जिसके आधार पर आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी संभव हो सकी। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विभिन्न थानों में लूट, धोखाधड़ी तथा अन्य गंभीर अपराधों से संबंधित कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मां काली माता मंदिर के पुजारी हीरा बाबा का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
Next: 1.65 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन के साथ वांछित तस्कर गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

842377d4-c20b-403f-8e02-5e5f5777bccf

फल की अस्थायी दुकान में भीषण आग, दमकल की मशक्कत से पाया गया काबू

ब्यूरो 01-08-2026
6b4f0028-976c-4565-a5f3-053d21733a47

संपूर्ण समाधान दिवस में 49 शिकायतें, पांच का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 01-08-2026
6d80277d-523e-49ed-bdda-c521d23736dc

लेखपाल संघ ने लंबित मांगों को लेकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, 5 अगस्त से आंदोलन की चेतावनी

ब्यूरो 01-08-2026
a04e93cb-b3f8-4350-8344-e72ae2c81463

दहेज हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 01-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.