Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पुलिस ने 1.80 करोड़ रुपये मूल्य की 260 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर को दबोचा

ब्यूरो 16-06-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
41c91e58-4280-4fd6-bd0e-9d2b3c00300b

गाजीपुर। जनपद में अपराध एवं मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गहमर पुलिस और कैटल स्मगलिंग टास्क फोर्स की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक अंतरराज्यीय तस्कर को 260 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 80 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार 15 जून 2026 को उपनिरीक्षक शिव प्रसाद पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम एवं कैटल स्मगलिंग टास्क फोर्स संयुक्त रूप से क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा के पास संदिग्ध व्यक्ति की घेराबंदी कर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 260 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने मौके से आरोपी मधुमंगल कुमार पुत्र स्वर्गीय सत्यनारायण सिंह, निवासी ग्राम सिकरहता कला, थाना सिकरहता कला, जिला भोजपुर (आरा), बिहार, उम्र लगभग 55 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर थाना गहमर में मुकदमा संख्या 102/2026 के तहत धारा 8/21/27A/29 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मादक पदार्थों के नेटवर्क और आपूर्ति श्रृंखला के संबंध में जानकारी जुटाने में लगी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा मामले के अन्य संभावित कड़ियों की भी जांच की जा रही है। कार्रवाई में गहमर थाना पुलिस और कैटल स्मगलिंग टास्क फोर्स की संयुक्त टीम शामिल रही।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: खरीफ सीजन की तैयारियां तेज, किसानों के लिए बीज और उर्वरक की पर्याप्त व्यवस्था
Next: कोतवाली पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

842377d4-c20b-403f-8e02-5e5f5777bccf

फल की अस्थायी दुकान में भीषण आग, दमकल की मशक्कत से पाया गया काबू

ब्यूरो 01-08-2026
6b4f0028-976c-4565-a5f3-053d21733a47

संपूर्ण समाधान दिवस में 49 शिकायतें, पांच का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 01-08-2026
6d80277d-523e-49ed-bdda-c521d23736dc

लेखपाल संघ ने लंबित मांगों को लेकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, 5 अगस्त से आंदोलन की चेतावनी

ब्यूरो 01-08-2026
a04e93cb-b3f8-4350-8344-e72ae2c81463

दहेज हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 01-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.